रतन टाटा की कार का नंबर प्लेट लगा बीएमडब्ल्यू में घूम रही थी महिला, धरी गई, दर्ज हो गया केस

 रतन टाटा की कार का नंबर प्लेट लगा बीएमडब्ल्यू में घूम रही थी महिला, धरी गई, दर्ज हो गया केस

द न्यूज इनसाइडर

मुम्बई में अपनी कार की पंजीकरण संख्या के साथ कथित रुप से छेड़छाड़ कर उसे उद्योगपति रतन टाटा की कार की नंबर प्लेट जैसा कर लेने के लिए एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लघंन के लिए टाटा की कार के खिलाफ काटा गया ई-चालान महिला के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया है। मुम्बई ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने अपनी पंसद का नम्बर रखने के लिए उसके साथ छेड़छाड़ की। 

इस दौरान उसे यह पता नहीं चल पाया कि उसने कार का जो नंबर बदला है, वह रतन टाटा की कार के नंबर जैसा हो गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की ओर से नंबर प्लेट में की गई छेड़छाड़ के लिए रतन टाटा के वर्ली स्थित कार्यालय में ट्रैफिक नियमों की उल्लघंन का चालान भेजा जाता रहा। इसके बाद टाटा ग्रुप के अधिकारियों ने पुलिस को कार से ट्रैफिक नियमों की उल्लघंन न करने के बारे में जानकारी दी। इसी बीच पुलिस को एक जाली नंबर नम्बर प्लेट वाली एक कार के बारे में शिकायत मिली थी। बाद में कार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ लिया गया। 

पुलिस ने बताया कि इस कार की मालिक महिला एक निजी कंपनी की निदेशक है। जांच में पता चला कि उसने वास्तविक नंबर प्लेट के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की। क्योंकि वह अपनी पंसद की नंबर प्लेट रखना चाहती थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह ज्योतिषी हैं ओर वह गाड़ी का नंबर उसने जीवन में लाभ लेने के लिए बदला था। पुलिस ने उसे बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने कहा कि महिला के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 420 ओर 465 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी हैं।


The news insider

"ताज़ा ख़बरें, सही जानकारी और हर अपडेट सबसे पहले आपके पास। यहाँ पढ़ें देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर बड़ी और छोटी खबर – आसान भाषा में, बिना किसी झंझट। हमारा लक्ष्य है – आपको हर पल से जोड़ना, बिल्कुल भरोसेमंद तरीक़े से।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने