कोरोना के नाम पर सियासत चमकाना हरियाणा के सीएम मनोहर लाल को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर हो रही थूं थूं

सेनिटाइजर अभी तक गरीबों तक पहुंचा नहीं। इधर सोशल मीडिया पर सीएम और डिप्टी सीएम के फोटो लगे सेनिटाइजरका खूब प्रचार हो रहा है। लोगों ने जब दोनो नेताओं का मजाक उड़ाया तो आनन फानन में सीएम मनोहर लाल ने जारी किया स्पष्टीकरण। वह भी ऐसा इस पर उन्होंने खेद जताने की बजाय लोगों को नसीहत ही दे डाली।


द न्यूज इनसाइडर ब्यूरो, चंडीगढ़ 
कोरोना के नाम पर एक तो हरियाणा में लोगों से चंदा लिया जा रहा है। कर्मचारियों के वेतन से भी कोरोना फंड में पैसा लिया जा रहा है। इस पैसे का सरकार किस तरह से प्रयोग कर रही है, इसका एक उदाहरण हरियाणा में देखने को मिल रहा है। यहां  सरकार की ओर से जो सेनिटाइजर बांटने के लिए आए हैं, इस पर सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की फोटो लगी हुयी है। सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। मामला बढ़ता देख कर अब सीएम मनोहर लाल अपने ट्वीटर से नसीहत दे रहे है कि इस तरह के मामलों पर चर्चा नहीं होनी चाहिये।




इधर विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने  ने सरकार को आड़े हाथ लिया है। इनका कहना है कि कम से कम इस मौके पर तो नेता अपनी राजनीति न चमकाये। इनका कहना है कि देश और प्रदेश की जनता के लिए यह सबसे मुश्किल वक्त है। इस वक्त सरकार को जनता के साथ खड़ा होना चाहिए। लेकिन यहां तो राहत के नाम पर भी राजनीति हो रही है।


फेसबुक यूजर शोभा सैनी ने इसकी फोटो डालते हुए लिखा कि BJP-JJP को लग रहा है कि देश में बीमारी नहीं, उनकी चुनावी रैली चल रही है। बीमारी का इस्तेमाल अपने चेहरे चमकाने के लिए करना राजनीति का क्रूर चेहरा है।Sanitiser के बाद क्या मास्क पर नेता चिपकेंगे? ये बोतल बरसों तक लोगों को BJP-JJP की संवेदनहीनता याद दिलाएगी।
समय राजनीति का नहीं सेवा का है।

मनीष बागरी नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा है कि हद है और कितना गिरेंगे ये बिमारी गई भाड़ में बस अपनी दुकान खोल कर बैठ गये और कुछ गधे इनके पीछे पीछे चल देंगे।



यूथ फॉर चेंज के सदस्य सतेंद्र राणा ने कहा कि कम से कम मनोहर लाल से यह उम्मीद नहीं थे। वह तो खुद को खासा संवेदनशील नेता दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस मौके पर एेसा करने उन्हें कतई अच्छा नहीं लगा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई और मौका होता तो शायद यह सब चल जाता। लेकिन इस वक्त तो हर कोई मदद के लिए सरकार की ओर ही देख रहा है। ऐसे में सीएम और डिप्टी  सीएम का यह व्यवहार तो सामंती लग रहा है। जिससे ऐसा महसूस हो रहा है कि वह मदद नहीं बल्कि खैरात बांट रहे हैं।

समाजसेवी जेपी शेखपुरिया ने बताया कि सीएम को इस पर तुरंत ही लोगों से माफी मांगनी चाहिए। आखिर उनकी फोटो लगी है। इस पर उन्हें जवाब देना ही चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करते तो यहीं माना जायेगा कि इस मुश्किल घड़ी भी वह सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीति ही चमका रहे हैं।




इस मामले में जब सीएम मनोहर लाल से संपर्क किया गया तो उनके आवास से बताया गया कि वह अभी बाहर है। इसलिए बात नहीं कर सकते हैं।

The news insider

"ताज़ा ख़बरें, सही जानकारी और हर अपडेट सबसे पहले आपके पास। यहाँ पढ़ें देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर बड़ी और छोटी खबर – आसान भाषा में, बिना किसी झंझट। हमारा लक्ष्य है – आपको हर पल से जोड़ना, बिल्कुल भरोसेमंद तरीक़े से।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने