कोई टाइटल नहीं

नवीन जयहिंद और उनकी पत्नी स्वाति मालीवाल का तलाक 
स्वाति दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन है, ट्वीट कर दी जानकारी 

द न्यूज इनसाइडर नेटवर्क ,चंडीगढ़ 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनके पति एवं आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद के बीच तलाक हो गया है। हालांकि अचानक ऐसा क्या हुआ जो नौबत तलाक तक पहुंच गयी यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। जयहिंद रोहतक के रहने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के हरियाणा के अध्यक्ष है। उनकी पत्नी स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन है। वह महिला अधिकार को लेकर खासी मुखर रहती है। कई मौकों पर उनकी सक्रियता नजर आयी। स्वाति मालीवाल को दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नजदीकी रिश्तेदार बताया जाता है।

यह लिखा स्वाति ने ट्वीट में

स्वाति ने ट्वीट कर कहा कि कई बार ऐसा भी होता है जब अच्छे लोग साथ नहीं रह पाते हैं। मैं उन्हें (नवीन जयहिंद) को हमेशा मिस करूंगी। स्वाति मालीवाल ने कहा कि सबसे दुखद पल तब होता है जब आपकी सुखद कहानी का अंत हो जाता है। मेरी की कहानी का अंत हो गया है। मेरा और नवीन का तलाक हो गया है।इतना ही नहीं, स्वाति ने आगे लिखा कि मैं हर दिन भगवान से प्रार्थना करूंगी कि वे हमें और हमारे जैसे दूसरे लोगों को ताकत दें ताकि इस दर्द को सहन कर सकें।

नवीन राजनीति में स्थापित होने की कर रहे हैं कवायद
नवीन जयहिंद हरियाणा की राजनीति में  स्थापित होने की लगातार कोशिश करते रहे हैं। उन्होंन आम आदमी पार्टी के टिकट पर रोहतक से एमएलए पद का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। राजनीति में वह खासे गंभीर नेता नहीं बन पाए। हालांकि वह भी लगातार प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते रहे। लेकिन केजरीवाल या अपनी पत्नी की तरह  वह अपनी पहचान बनाने में कायमाब नहीं हो पाए थे।




The news insider

"ताज़ा ख़बरें, सही जानकारी और हर अपडेट सबसे पहले आपके पास। यहाँ पढ़ें देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर बड़ी और छोटी खबर – आसान भाषा में, बिना किसी झंझट। हमारा लक्ष्य है – आपको हर पल से जोड़ना, बिल्कुल भरोसेमंद तरीक़े से।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने