इंसपेक्टर नवीन कुमार ने एएफएसओ जसबीर पर मारपीट कर हमला करवाने के लगांए गंभीर आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश
द न्यूज इनसाइडर
करनाल। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंसपेक्टर नवीन कुमार ने विभाग के ही एएफएसओ जसबीर पर गाली-गलौच कर अपने साथियों से हमला करवा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाकर एक शिकायत एसपी गंगा राम पुनिया को दी हैं। वहीं एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी विजय देशवाल को जांच सौंप दी है, साथ ही जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि जिस वक्त नवीन कुमार व एएफएसओ जसबीर सिंह के बीच विवाद बढ़ा ओर एएफएसओ द्वारा बुलाए गए लोगों ने शिकायतकर्ता नवीन कुमार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, उस वक्त डीएफएससी कार्यालय में मौजूद थे। जिससे विभाग के आला अधिकारी की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई। मामले में कितनी सच्चाई है, इसका पता तो डीएसपी द्वारा की जाने वाली जांच के बाद ही चल सकेगा। लेकिन विभाग के दो बड़े अधिकारियों के बीच इस प्रकार की घटना से करनाल का डीएफएससी विभाग सुर्खियों में आ गया।
वहीं शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक व विभाग के एसीएस के पास कर आरोपी एएफएसओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं।
शिकायतकर्ता इंसपेक्टर नवीन कुमार ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाएं है कि सरकारी कार्य के चलते सर्कल कार्यालय में डीएफएससी के पास आया था, उस वक्त डीएफएससी निशांत राठी के पास दो इंसपेक्टर बैठे हुए थे,उसी समय वहां पर एएफएसओ जसबीर भी आ गया। शिकायतकर्ता ने शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी परेशानी डीएफएससी को बता रहा था कि एएफएसओ जसबीर उसे परेशान कर रहा है ओर उसकी झूठी शिकायत दर्ज करवा रहा है। इस बारे में पहले भी मौखिक रूप से आपको अवगत करवाया गया था।
इतना सुनते ही एएफएसओ आग बबूला हो गया
आरोप है कि इतना सूचना ही एएफएसओ जसबीर सिंह आग बबूला हो गया, उसे धमकाने लगा कि यहां मेरी मर्जी से चलना होगा। जिस पर मैंने एतराज जताया, इस पर एएफएसओ ने मेरे साथ डीएफएससी के सामने ही गाली गलौच शुरू कर दी। उसे ऐसा करने से मना किया गया, इतने में ही एएफएसओ द्वारा फोन कर बाहरी साथियों को बुला लिया, जो लाठी,डंडों से लैस थे, वे लोग उसे बाहर घसीटकर ले गए ओर उसे बूरी तरह से मारा, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। सरकारी फाइल छीनकर ले गए। विभाग के दो इंसपेक्टरों ने उसे किसी तरह बीच बचाव कर हमलावरों से बचाव किया। वहीं इस बारे में डीएफएससी निशांत राठी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद आया।
आरोपी एएफएसओ पर पहले भी लग चुके है कई गंभीर आरोप
काबिलेगौर है कि आरोपी पर पहले भी इंसपेक्टर सहित अन्य के साथ मारपीट जैसे गंभीर आरोप लग चुके है, विभाग के ही एक इंसपेक्टर ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। यहीं नहीं पंचायत नई अनाजमंडी के आढ़ती एकत्रित होकर डीसी को शिकायत दी थी। आढ़तियों ने आरोपी एएफएसओ जसबीर की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाकर मार्केटिंग कमेटी कार्यालय में प्रदर्शन भी किया था, मामले में डीसी ने जांच के आदेश जारी किए थे। जिसके चलते आरोपी का तबादला भी अन्य जगह पर हो गया था।
वर्जन
एसपी गंगा राम पुनिया ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के इंसपेक्टर नवीन कुमार ने उनके पास विभाग के एक एएफएसओ जसबीर के खिलाफ शिकायत दी है, मामले की जांच डीएसपी विजय देशवाल को सौंप दी है, जांच के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
