कोई टाइटल नहीं

जैड-ए सोमवार से  शुरू करेंगे मामले की जांच, आढ़तियों ने कहा मिलेगा न्याय

द न्यूज इनसाइडर करनाल

नई अनाजमंडी में आढ़तियों से प्रति बैग 3 रुपए वसूलने के मामले की जांच  जैड-ए सुशील मलिक सोमवार से शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी वह समालखा में हैं। आते ही मामले से जुड़े सारे तथ्यों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर एंगल से जांच करेंगे। क्योंकि जो आरोप लग रहे हैं, वह पहली नजर में ही काफी संगीन नजर आ रहे हैं। इसलिए मामले की जांच हर एंगल  से करना जरूरी हो जाता है।

इधर जांच खुलता देख कर  खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले को शांत करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।  वहीं दूसरी ओर आढ़तियों ने नाम न प्रकाशित करने की सूरत में बताया कि उन्हें न्याय मिलने की आस बंधी हैं। क्योंकि जो मानसिक पीड़ा उन्हें इंसपेक्टर के कारण हुई है, उससे काफी हद तक राहत मिल सकेगी। बशर्त है कि जांच में आढ़तियों को अकेले-अकेले बुलाया जाए ताकि वे बिना डरे सच्चाई को जांच अधिकारी को बता सके। उन्हें अंदेशा है कि अगर जांच में आढ़तियों को इंसपेक्टर के साथ शामिल किया जाएगा तो विभाग द्वारा उन्हें अगले सीजन में परेशान किया जाएगा।

https://thenewsinsider1.blogspot.com/2020/06/3-3-3.html

जांच अधिकारी ने बताया कि आढ़तियों को घबराने की जरूरत नहीं है। जांच में जिसे भी शामिल किया जाएगा, उसका नाम भी गुप्त ही रखा जाएगा। इधर डीसी ने बताया कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गेहूं का मामला यूं भी किसानों से जुड़ा हुआ है। इस वजह से निश्चित ही इसकी जांच होनी चाहिए।

अब जबकि मामला डीसी डाक्टर  निशांत यादव के संज्ञान में है, जिसके चलते आढ़ती काफी राहत महसूस कर रहे हैं। क्योंकि डीसी मामले में पूरी तह तक जाने का आश्वासन दिया है। आढ़तियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि आढ़तियों से दवाब बनाकर प्रति बैग 3 रुपए वसूले गए। ऐसा करके इंसपेक्टर द्वारा मंडी में गलत परंपरा फिर से शुरू की गई। जिस परपंरा से करनाल में पहले रहे डीसी जे गणेशन व एसडीएम योगेश कुमार ने मुक्ति दिलवाई थी।

उस समय तो ट्रासपोर्ट लोडिंग के नाम पर वसूली करते थे, उस समय आढ़तियों ने कई बार   विरोध तक किया था। जिसके चलते गलत परंपरा से राहत मिली थी। लेकिन अब ये सब इसंपेक्टर द्वारा शुरू किया है। डर के मारे आढ़तियों को इंसपेक्टर की मांग के आगे झुकना पड़ा। उस समय भी प्रशासनिक अधिकारियों को मौखिक तौर पर अवगत कराया था। लेकिन मामला उस समय प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में  आ गया था।


जिसके चलते डीसी द्वारा मामले की जांच कोराेना संकट कि कठिन परिस्थितियों में जांच का जिम्मा जैड-ए को सौंपा हैं। उन्होंने कहा कि जांच जल्द से जल्द पूरी हो ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। डीसी निशांत यादव ने कहा है कि प्रति बैग 3 रुपए लेने का मामला उनके संज्ञान में है। जांच सौंपी गई हैं।




खाद्य आपूर्ति विभाग के इंसपेक्टर जसबीर से जब पूछा गया कि मंडी के कई आढ़तियों ने प्रति बैग 3 रुपए वसूलने के जो आरोप लगाएं है। उनमें कितनी सच्चाई है। इस पर उन्होंने कहा कि सभी आरोप निराधार है, आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

द न्यूज इनसाइडर एक जनपक्ष पत्रकारिता का मंच है। जिन खबरों पर मेन स्ट्रिम मीडिया आमतौर  चुप रहता है, ऐसे मुद्​दों को द न्यूज इनसाइडर प्रमुखता से उठाता है। आप हमारा सहयोग कर सकते है। हमारे ब्लॉग को लाइक करके, कमेंट करके व शेयर करके।  







The news insider

"ताज़ा ख़बरें, सही जानकारी और हर अपडेट सबसे पहले आपके पास। यहाँ पढ़ें देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर बड़ी और छोटी खबर – आसान भाषा में, बिना किसी झंझट। हमारा लक्ष्य है – आपको हर पल से जोड़ना, बिल्कुल भरोसेमंद तरीक़े से।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने