प्रदूषण पर पहले ध्यान दिया होता तो यूं पेड़ों पर न छिड़कना पड़ता पानी
दिखावा भर है, प्रदूषण रोकने के इंतजाम, हकीकत यह है कि सिस्टम को वातावरण की चिंता ही नहीं

#दन्यूजइंसाइडरब्यूरो, करनाल
जब शहर की सांसों में जहरीला धुआं जाने लगा तो प्रशासन ने फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों से पेड़ों को नहालने का काम शुरू किया। यह वहीं प्रशासन है, जो जिले में 25 हजार पेड़ कटने के वक्त चुप्पी साधे बैठा रहा। अब यदि यह पेड़ होते तो शायद पानी छिड़कने की नौबत ही न आती। गंभीर बन चुकी सिथित के लिए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्योप का दौर चल रहा है। दूसरी तरफ आमजन ने भी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कोई आवाज नहीं उठाई न ही बच्चों के भविष्य की चिता तक नहीं की। जिसके खतरनाक परिणाम सबके सामने खड़े है। जिनका समाधान सरकार-प्रशासन के पास फिलहाल दिखाई नहीं देते। हालात इतने गंभीर हो चले है कि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी स्वयं मोर्चा संभाले हुए है, सड़क किनारों पर खड़े पेड़-पौधों पर पानी की बौछारे करवा रहे है ताकि कुछ हालातों में कुछ सुधार हो सके। लेकिन ये प्रयास सिर्फ कामचलाऊ दिखाई दे रहे हैं। सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्यो में घोर लापरवाही बरती जा रही है, नगर निगम अधिकारी साेए हुए है। डीसी-एसडीएम, कृषि अधिकारी कागजों में ही प्रदूषण कम करने में लगे है। जो हैरान करने वाली सिथित हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में दिक्कतें और बढ़ेंगी
जागरूकता से ही चलेगा काम
ऐसी सिथित आगे न बने, इसके लिए सरकार-प्रशासन को कुछ सख्त कदम उठाने होंगे, साथ ही जागरूक अभियान चलाने होंगे। लोगों के जहन में बात बैठानी होगी, जितना स्वस्थ वातावरण होगा, उतना ही आपका भविष्य सुरक्षित होगा। समस्या का वास्तविक समाधान तब होगा, जब आमजन मिलकर पर्यावरण को जीवन का अहम हिस्सा बनाएंगे।
हरे पेड़ों की कटाई पर लगे बैन
हरे पेड़ों की कटाई पर सरकार को पूर्णतया प्रतिबंध लगाना चाहिए। चूंकि विकास के नाम पर पेड़ कटते रहेंगे तो पर्यावरण कैसे बचेगा। शहर हो या गांव सब क्रंक्रीट बन चले है। धरती को भी सांस लेने में कठिनाई हो रही है। प्रकृति संतुलन बिगड़ चुका हैं। जिसके चलते गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। अगर करनाल जिले की बात करे तो पिछले 2 से 3 सालों में 25 हजार से अधिक हरे पेड़ काट दिए। जिसकी भरपाई कब तक होगी, होगी भी या नहीं। इसका जवाब किसी के पास नहीं।
आप खुद भी करें यह उपाय
बाजार में जाते वक्त वाहन छोड़ दें, नजदीक जाना है तो पैदल जाए, यदि दूर जाना है तो साइकिल या इरिक्शा से जाए।
कचरे में आग लगाने से बचे।
अपने आस पास पानी का छिड़काव करे
अपने घर के अंदर मनी प्लांट का पौधे लगा कर भी हवा को शुद्ध कर सकते हैं।
एक्सरसाइज तुरंत बंद कर दें।

