खरीद एजेंसियों ने गलत खातों में भेजे 250 करोड़, आढ़तियों ने दी राज्य स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

 खरीद एजेंसियों ने गलत खातों में भेजे 250 करोड़, आढ़तियों ने दी राज्य स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

आढ़तियों ने कहा कि अतिशीघ्र भेजे खातों में पैंसे, नहीं तो प्रदेश स्तरीय होगा आंदोलन                                                                                                                                                                                                                                                                                                


                                                                                                                                                                                                                                                        

द न्यूज इनसाइडर करनाल

खरीद एजेंसियों द्वारा गलत खातों में भेजे गए 250 करोड़ रुपए की राशि गले की फांस बनती जा रही है। आढ़तियों ने सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक किसानों को 250 करोड़ रुपए की राशि नहीं मिली तो वे आंदोलन को राज्य स्तर पर ले जाएगे।  जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। तरावड़ी में धरने पर बैठे आढ़तियों को समर्थन देते हुए पंचायत नई अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि खरीद एजेंसियों ने गलत तरीके से आढ़तियों के बजाए दूसरों के खातों में पैसे भेज दिए। इसमें आढ़तियों-किसानों की क्या गलती हैं। सरकार भेजे गए पैसे जब मर्जी वापस मंगवाएं, लेकिन पहले सरकार आढ़तियों के खातों में पैसे डाले ताकि आढ़ती तुरंत ही पैसे किसानों के खातों में भेज सके। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं किया जा रहा है। सरकार गलत खातों में जहां सीज करने की बात कहकर भेजे गए पैसों को वापस मंगलवाने की बात कर रही है। जिससे हर दिन देरी हो रही हैं।  अगर सरकार का यही रवैया रहा तो पता नहीं कब पैसे वापस आएगे और कब किसानों को भेजे जाएंगे। सरकार को चाहिए कि वे पहले किसानों की पैमेंट खातों में भेज दे, उसके बाद आगामी प्रक्रिया जो चल रही है, उसे चलाएं रखे। लेकिन गलत खातों में पैसे जाना, आढ़ती किसानों की तो गलती नहीं हैं। प्रधान ने कहा कि अगर करीब 250 करोड़ रुपए की राशि सोमवार तक खातों में नहीं आएगी तो धरना प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।

खातों को कर दिया सीज

गलत खातों में पैमेंट जाने के बारे में बताते हुए डी.सी. निशांत यादव ने बताया कि तरावड़ी मंडी के करीब 250 करोड़ की राशि गलत खातों में चली गई है। जिन खातों में पैमेंट गई है, उन खातों को सीज कर दिया है। इस राशि में कुछ राशि वापस आ चुकी हैं बाकी पैमेंट वापस लाने की प्रक्रिया चल रही हैं। गलत खातों में पैमेंट कैसे चली गई, इसकी जांच की जा रही हैं। लेकिन पैमेंट को लेकर किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।


अब तक खरीदी 2 हजार करोड़ की धान

करनाल की मंडियों में अब तक करीब 2 हजार करोड़ रुपए की धान खरीदी जा चुकी है। इसमें से करीब 764 करोड़ रुपए की राशि की पैमेंट रिलीज की चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 1236 करोड़ रुपए की राशि जल्द ही रिलीज कर दी जाएगी। पैमेंट को रिलीज करने की प्रक्रिया चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार करीब 30 प्रतिशत कम धान आने की संभावना हैं। क्योंकि पोर्टल के माध्यम से सरकार ने धान खरीद का निर्णय लिया हैं। नमी के चलते करीब 5 लाख क्विंटल धान नहीं खरीदा गया है, उसे जल्द ही खरीद लिया जाएगा।



पैमेंट को लेकर गरज रहे आढ़ती

तरावड़ी अनाजमंडी में पैमेंट को लेकर आढ़ती सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे है। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि पहले तो पोर्टल के माध्यम से किसानों को परेशान किया गया, उसके बाद पैमेंट को लेकर चक्कर लगवाएं जा रहे है। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों ने गलत खातों में भेज दिए, इसमें आढ़तियों-किसानों की क्या गलती हैं। सरकार को चाहिए कि पहले किसानों की पैमेंट जारी करे।








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ के श्रममंत्री के घर में बालको की यह कैसी रणनीति

वेदांता के एथेना थर्मल सिंधीतराई से ग्राउंड रिपोर्ट

वेदांता के खिलाफ हुए ओडिसा के आदिवासी