तब्लीकी जमाम में शामिल दो लोगों से मिलने पर ग्रामीणों के तानों से तंग आ आत्महत्या की

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि उसे बार बार ताने मारे जा रहे थे। यहां की कि उसकी बेइज्जती भी की जा रही थी। इससे वह आहत था। जब स्थिति उसके काबू से बाहर हो गयी तो उसने यह कदम उठा लिया।




 द न्यूज इनसाइडर ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। बंगागढ़ गांव निवासी दिलशाद मुहम्मद नाम के इस व्यक्ति ने अपने घर में ही फांसी लगा ली। वह कुछ दिन पहले ही नई दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले दो लोगों से मिला था। पिछले दिनों जैसे ही जमात के लोगों के कोरोना संक्रमण का पता चला तो गांव में लोग उसे भी कोरोना वायरस फैलाने वाला बोलने लगे। उसे गांव में अपमानित किया जाता था। जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह जहां भी जाता था, लोग उससे दूर रहने के लिए बोलते थे।


मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दिलशाद को 2 अप्रैल को ऊना के एक क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया था। क्योंकि वह तब्लीगी जमात में शामिल दो लोगों से मिला था।। इस वजह से उसका मेडिकल करना जरूरी हो गय था। इसी के चलते उसे अस्पताल लेकर पुलिस की एक टीम गयी थी। उसकी टेस्ट रिपोर्ट नेगटिव आयी थी। इस वजह से उन्हें घर वापस भेज दिया था।



पीड़ित परिवार के मुताबिक मुहम्मद गुज्जर समुदाय से था। मुहम्मद की मां, उषा देवी ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने उनके बेटे का लगातार अपमान किया था। यह परिवार बीपीएल श्रेणी का है। बड़ी मुश्किल से वह गुजारा कर रहे थे। मुहम्मद ही घर में कमाने वाला था। परिवार के लोगों ने मांग की कि उनके बेटे को मौत के मुंह में पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही करे।
इधर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की जांच टीम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पास से अभी तक कोई सुसायड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरी ओर जब से तब्लीकी जमात में शामिल लोगों के कोरोना संक्रमित होने की बातें सामने आ रही है, सोशल मीडिया पर लगातार उनके खिलाफ प्रचार किया जा रहा है। एक गैर सरकारी संस्था परख के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि यह बहुत ही खराब बात है। इससे समाज में दो वर्गों के बीच तनाव बढ़ जायेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रचार से एक वर्ग विशेष को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह हालत तो कोरोनो वायरस से भी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके मीडिया, प्रशासन और अन्य लोगों को बहुत ही समझदारी से काम लेना चाहिये। अन्यथा भविष्य में इसके बहुत ही खराब परिणाम सामने आयेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस वक्त हर किसी को मिल कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिये। न कि एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाये जाये।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ के श्रममंत्री के घर में बालको की यह कैसी रणनीति

वेदांता के एथेना थर्मल सिंधीतराई से ग्राउंड रिपोर्ट

वेदांता के खिलाफ हुए ओडिसा के आदिवासी