ओडिसा के बाद अब झारखंड के बोकारो में वेदांता की मनमानी

 बोकारो में वेदांता के खिलाफ जेएमएम की हुंकार, रोड जाम कर सड़क पर बैठे



बोकारो झारखंड
वेदांता के खिलाफ अब झारखंड में भी स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। बोकारो में इएसएल कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जेएमएम झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला  समिति ने विजय रजवार के नेतृत्व में रोड जाम कर दिया।

विजय रजवार ने आरोप लगाया कि कंपनी मनमानी कर रही है। उन्होंने बताया कि 90 लोगों को कंपनी में रोजगार दिया गया था। तब वादा किया था कि सभी को पक्की नौकरी पर रखेंगे। लेकिन बाद में उन्हें कांट्रेक्ट पर डाल दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने जब 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को देने का नियम बनाया है, वेदांता कंपनी इसका भी पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर उन्होंने इसी तरह की चार तारीख को कंपनी को एक ज्ञापन दिया था।





लेकिन इसके बाद भी उनकी मांग की ओर ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में उनके सामने रोड जाम करने के सिवाय कोई चारा नहीं रह गया है। उन्होंने दावा किया कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक वह इसी तरह से अांदोलन पर रहेंगे।

उनके साथ अांदोलन पर बैठे सनाउल अंसारी ने कहा कि कंपनी के अधिकारी मनमानी करते हैं। यहां कंपनी की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी कंंपनी लोगों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है।

कंपनी प्रबंधन के अडियल रवैये की वजह से उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह शांतिपूर्वक आंदोलन रहेगा। जब तक वह प्रदर्शन पर रहेंगे तब तक कि मांगों को माना नहीं जाता।
उन्होंने कहा कि वह अब कंपनी की बातों में आने वाले नहीं है। हर बार वादा करके तोड़ देना कंपनी प्रबंधन की आदत बन चुकी है।

इसलिए उन्होंने अब तय कर लिया कि लोगों की मांगों को मनवा कर ही दम लेंगे।
सनाउल अंसारी ने बताया कि यहां जिन लोगों की जमीन कंपनी ने अधिग्रहण् की हे, उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा है। उन्हें तरह तरह से तंग किया जा रहा है। इस वजह से वह लंबे समय से परेशान चल रहे हैं।

जब वह लोगों के बीच में जाते हैं तो उन्हें कंपनी के खिलाफ अनेक तरह की शिकायत मिलती है। इसलिए उनकी पार्टी ने तय किया कि विजय रजवार के नेतृत्व में आंदोलन लाया जाए।

वेदांता के खिलाफ ओडिश के जमकान में भी प्रदर्शन कर रहे हैं। ओडिसा के लांजीगढ़ में वेदांता एल्मूनियन 




रिफाइनरी से प्रदूषित पानी ओवर फ्लो होने की वजह से राजगढ़ा जिले के कई गांवों की फसल तबाह हो गई।

मछलियां मर रही है। इसके साथ ही जमीन खराब हो रही है। लेकिन यहां के लोगों को भी कंपनी ने अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया है। आंदोलन के इस क्रम में अब झारखंड में भी कंपनी के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी किस तरह से स्थानीय लोगों के हितों, अधिकार, हक, पर्यावरण से खिलावाड़ कर रही है। 



The news insider

"ताज़ा ख़बरें, सही जानकारी और हर अपडेट सबसे पहले आपके पास। यहाँ पढ़ें देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर बड़ी और छोटी खबर – आसान भाषा में, बिना किसी झंझट। हमारा लक्ष्य है – आपको हर पल से जोड़ना, बिल्कुल भरोसेमंद तरीक़े से।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने

Popular Items